Mirzapur News: अटल चौक के आसपास गंदगी से राहगीर परेशान
मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: विंध्याचल। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित अटल चौक पर रक्षाबंधन पर साफ-सफाई नहीं कराई गई। इससे मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों और राहगीरों को गंदगी से हो कर आना-जाना पड़ा। विंध्याचल मंदिर जाने का यह मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद पूरे हाईवे और चौराहे पर जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ हैं। इसी चौराहे से प्रतिदिन श्रद्धालुओं को आना-जाना पड़ता है।स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि यहां झाड़ू लगाया ही नहीं जाता है। रक्षाबंधन पर्व पर भी सफाई की कोई समुचित व्यवस्था न होने से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मां के धाम के प्रमुख मार्ग पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.