मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद । भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष के सोमवार अजा एकादशी के अवसर पर गड़बड़ा शीतला धाम देवी का श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आवागमन शुरू हो गया। मंदिर का कपाट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई।अजा एकादशी और सोमवार के संयोग के कारण मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक उत्साह रहा। पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने मां शीतला के श्रीचरणों में फूल-माला, चुनरी, नारियल, बताशा और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। जय मां शीतला के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के साथ ही आसपास के गांवों,पड़ोसी जनपदों से भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे।सोमवार का दिन होने के कारण कई भक्तों ने मां शीतला के दर्शन के ...