Mirzapur News: अजय कांग्रेस के विचार विभाग के अध्यक्ष बने
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: चेतगंज।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग ने अजय कुमार मिश्र को मिर्जापुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय कुमार मिश्र को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के कांग्रेसजनों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। वे कोन ब्लाक के श्रीपट्टी गांव के निवासी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राजधर दुबे तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोन के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि ने उनके आवास पर पहुंच कर माला पहनकर बधाई दी। बधाई देने वालों में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, हरिशंकर सरोज, प्रवेश कांत दुबे ,रामनाथ दुबे, रत्नेश कुमार दुबे, मनीष कुमार दुबे आदि कांग्रेसी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.