मिर्जापुर, जुलाई 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली पहुंच कर प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।पार्टी के नगर अध्यक्ष रवि सोनकर ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने संकटमोचन तिराहे पर अभद्र व्यवहार करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया, जो कानूनन अपराध है। इस अपराधिक कृत्य को कारित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। सपा कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाल को नामजद प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: राहुल का पुतला फूंकने वालों के खिलाफ दर्ज हो रप...