मिर्जापुर, नवम्बर 8 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गैपुरा स्थित अंजनेयधाम में अंजनी नन्दन हनुमान जयंती महोत्सव शनिवार को श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया गया। अंजनी नंदन को सवा कुंतल देशी घी के लड्डू का भोग लगाया गया। भक्तों को प्रसाद वितरण के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को कृतार्थ किया। अंजनी नंदन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपा शंकर द्विवेदी ने बताया कि विगत 22 वर्षों से यह महोत्सव हमारी सनातन सांस्कृतिक व धार्मिक आस्था का वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक बना हुआ है। घोड़े- हाथी व गाजेबाजे के साथ सुबह नगर परिक्रमा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भण्डारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद राम लक्ष्मण व राम...