मिर्जापुर, अक्टूबर 30 -- Mirzapur News: जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिहौली गाँव में सरस्वती रामलीला समिति के बैनर तले चल रही रामलीला में आठवें दिन अंगद- रावण संवाद का कलाकारों ने भावपूर्ण प्रदर्शन किया। व्यास गद्दी की आरती पूजन के साथ रामलीला शुरू हुई। लंकापति रावण के दरबार में विभीषण ने सीता को सम्मानपूर्वक लौटाने तथा राम से क्षमा मांगने की सलाह दी। विभीषण को कायर डरपोक कहते हुए रावण ने लात मारकर दरबार से निकाल दिया। शरण में पहुंचे विभीषण को राम ने आदर पूर्वक गले लगाया। राम ने अंगद को रावण के पास भेजा। अंगद ने रावण से कहा सीता को लौटाकर राम की शरण में चले जाओ। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गोपीपुर की रामलीला में अंगद-रावण संवाद देख दर्शक हुए रोमांचित क्रोधित रावण ने युद्ध के लिए ललकारा। रावण के दरबार में अपना पैर जमाते हुए अंगद ने च...