Mirzapur News: अंगद के पांव को तिलभर हिला तक न सके रावण के महाबली
मिर्जापुर, अक्टूबर 18 -- Mirzapur News: चेतगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तिलठी गांव में श्री रामलीला समिति तिलठी द्वारा आयोजित रामलीला के चतुर्थ दिवस शुक्रवार की रात में अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध की लीला हुई। अंगद ने रावण के दरबार में पहुंच रावण को समझाते हुए माता सीता को प्रभु श्री राम को सौंपने का आग्रह करते हैं। मगर रावण अंगद की बात नहीं माना। अंगद और रावण के मध्य तीखी बहस के बाद अंगद पैर जमा कर खड़े हो गए। रावण दरबार के महाबली योद्धाओं में कोई भी अंगद का पैर उठाने को कौन कहे,तिल भर भी हिला तक नहीं सका। जब स्वयं रावण अंगद के पैर उठाने के लिए आता है तो अंगद कहते हैं अरे दशानन अगर पैर छूने ही हैं तो प्रभु श्री राम के पैर पकड़ जिससे तुम्हारा कल्याण होगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: खबर कर दो रघुनंदन को खड़ा हूं दर पे दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.