मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के परसौना गांव में महिला व उसके दो बच्चों की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को बुधवार गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी पति अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम दिल्ली रवाना हो गई है। वहीं घटना के दूसरे दिन भी गांव में मातम पसरा रहा। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मड़िहान के परसौना गांव निवासी 38 वर्षीय कुसुम को शक था कि उसके पति धर्मेंद्र ने दूसरी शादी कर ली है। जिससे आहत होकर कुसुम ने सोमवार की रात अपने तीन बच्चों 12 वर्षीय मधु, 10 वर्षीय राधिका और आठ वर्षीय सत्या को भोजन में जहर मिलाकर खिला दिया। उसके बाद खुद खा लिया। जिससे कुसुम, उसके पुत्र सत्या और पुत्री राधिका की मौत हो गई थी। जबकि मधु का वाराणसी में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतका कुसुम के ...