नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- HT Media ने Mint Money नाम से अपना पर्सनल फाइनेंस ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप यूजर्स को फाइनेंशियल कंटेंट के साथ बिल पेमेंट्स करने, फ्री क्रेडिट स्कोर चेक करने, पर्सनल लोन के ऑप्शंस देखने और अपनी क्रेडिट हेल्थ को समझने जैसे फीचर्स एक ही जगह उपलब्ध कराता है। ऐप Android यूजर्स के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप को HT Digital Streams Limited ने डेवलप किया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। एचटी मीडिया ग्रुप के सीईओ-डिजिटल, पुनीत जैन ने इस ऐप को यूजर्स के लिए पर्सनलाइज्ड फाइनेंशियल सपोर्ट असिस्टेंट बताया। उन्होंने इसके फीचर्स की जानकारी देते हुए कहा कि Mint Money के सबसे बड़े फंक्शंस में फ्री क्रेडिट स्कोर चेक करना शामिल है। यूजर्स अपने क्रेडिट स्कोर के साथ पेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट यूटिलाइजेशन, लोन एक्टिव...