नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- HT Media ने Mint Money नाम से अपना पर्सनल फाइनेंस ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप यूजर्स को क्रेडिट स्कोर चेक करने, पर्सनल लोन के ऑप्शंस देखने, क्रेडिट कार्ड सर्च करने और अपनी क्रेडिट हेल्थ को समझने जैसे फीचर्स एक ही जगह उपलब्ध कराता है। ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Google Play Store पर Mint Money के 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। इस ऐप को HT Digital Streams Limited ने डेवलप किया है। HT Digital Streams के CEO पुनीत जैन ने इस ऐप को यूजर्स के लिए वर्चुअल फाइनेंशियल सपोर्ट असिस्टेंट बताते हुए इसके फीचर्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Mint Money के सबसे बड़े फंक्शंस में फ्री क्रेडिट स्कोर चेक करना शामिल है। यूजर्स अपने क्रेडिट स्कोर के साथ पेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट यूटिलाइजेशन, लोन एक्टिविटी और ...