नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Mini Countryman C की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। खास बात है कि यह एसयूवी लोकली मैन्युफैक्चर होगी, जिससे इसकी कीमत को कम रखा जा सकेगा। कंट्रीमैन C एक प्रैक्टिकल और स्टाइलिश एसयूवी है, जो मिनी के सिग्नेचर ड्राइविंग एक्सपीरियंस और डेली यूज का शानदार पैकेज ऑफर करेगी। यह एसयूवी उसी FWD प्लैटफॉर्म पर बनी है, जिस पर BMW X1 बेस्ड है। आइए जानते हैं डीटेल।ऑथराइज्ड डीलरशिप्स से करा सकते हैं नई कंट्रीमैन C की प्री-बुकिंग मिनी इंडिया ने देशभर में अपने ऑथराइज्ड डीलरशिप्स से नई कंट्रीमैन C की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसे खरीदने की चाहत रखने वाले बायर्स इसे बुक करने के लिए अपने नजदीकी शोरूम पर जा सकते हैं या उनसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। इस मॉडल को बीएमडब्ल्यू ग्रुप के चेन्नई वाले प्लांट में असेंबल किया जाएगा, जिससे फुली इंपोर्टेड ...