नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- मिनी इंडिया ने इंडियन मार्केट में अपनी नई - Cooper Oxford Edition को लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन 3-डोर हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमत 55.5 लाख रुपये है। यह मॉडल BMW ग्रुप के ऑक्सफोर्ड प्लांट में मॉडर्न मिनी कारों के प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के खास मौके को सेलीब्रेट करने के लिए लाया गया है। इसमें ब्रिटेन के झंडे Union Jack से इंस्पायर्ड कई खास डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसकी प्री-बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। यह लिमिटेड स्टॉक में उपलब्ध होगी। खास बात है कि कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। इस हैचबैक में 2.0 लीटर का दमदार इंजन लगा है। यह 7 सेकेंड से भी कम में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस कार के बारे में।यूनियन जैक थीम वाला खास डिजाइन मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन क...