नई दिल्ली, मई 19 -- मिनी इंडिया ने नई Mini Cooper S GP Inspired Edition को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 58.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह लिमिटेड एडिशन हॉट हैचबैक मिनी जीपी से इंस्पायर्ड है। इंडियन बायर्स के लिए इसकी केवल 30 यूनिट ही उपलब्ध होंगी। इस स्पेशल एडिशन मॉडल की प्री-बुकिंग इसी महीने की शुरुआत में शुरू हो चुकी थी। मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन में 2.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है। यह 7 सेकेंड से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन में क्या कुछ है खास है।कई कॉस्मेटिक अपग्रेड मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन में स्टैंडर्ड कूपर एस की तुलना में कई कॉस्मेटिक अपग्रेड किए गए हैं, जिससे इसका लुक और भी स्पोर्टी और दमदार हो गया है। इसमें एक्सक्लूसिव लेज...