नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शौर्य पर आधारित इस शो को दर्शकों के साथ-साथ सशस्त्र बलों से भी खूब सराहना मिल रही है। अब नेटफ्लिक्स MiG-21 पर एक डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है। खास बात यह है कि यह डॉक्यूमेंट्री अगस्त में ही रिलीज होने वाली है।क्या होगा इस डॉक्यूमेंट्री का नाम? कारगिल युद्ध के दौरान 'गोल्डन एरोज' स्क्वाड्रन ने प्रसिद्ध लड़ाकू विमान MiG-21 का इस्तेमाल किया था और यह 'ऑपरेशन सफेद सागर' का भी अहम हिस्सा है। भारतीय वायुसेना से रिटायर होने से पहले MiG-21 को पर्दे पर आखिरी बार 'ऑपरेशन सफेद सागर' में ही एक्शन में देखा गया है। ऐसे में नेटफ्लिक्स अब MiG-21 पर 'द लास्ट सैल्यूट' नाम की डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है। ...