नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Microsoft की सर्विसेस ठप होने में दुनियाभर में उथल-पुथल मच गई है। यूजर्स करीब 15 घंटे से भी ज्यादा समय से परेशान हो रहे हैं। अब इसका असर उड़ानों पर भी दिखने लगा है। खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेस ठप के कारण दुनियाभर में एयरलाइंस के कामकाज भी प्रभावित हुए हैं।भारत की प्रमुख एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि वह इस समस्या पर लगातार नजर रखे हुए है और यात्रियों के साथ बातचीत में कोई बाधा न आए, इसके लिए उसने अपने ईमेल को अस्थायी रूप से दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया है। खबर है कि शुक्रवार सुबह स्पाइसजेट ने दिल्ली से उड़ान भरने वाली 3 फ्लाइट्स रद्द कर दीं, जबकि दरभंगा और मुंबई जाने वाली 2 फ्लाइट्स लेट हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से कहा ...