MI vs RCB Pitch Report: मुंबई में भिड़ेंगे रोहित और विराट, पिच का कैसा रहेगा मिजाज? जानिए
नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- MI vs RCB Pitch Report: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 19वां लीग मैच खेला जाना है। इस मुकाबले में दो धाकड़ टीमों के बीच टक्कर है। एक तरफ रोहित शर्मा होंगे, तो दूसरी तरफ विराट कोहली। एक तरफ जसप्रीत बुमराह होंगे तो दूसरी तरफ जोश हेजलवुड। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। आप इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि पिच रिपोर्ट क्या कहती है? गेंदबाजों को मदद मिलेगा या बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 124 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 57 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 67 मुकाबले रन चेज करते हुए टीमों ने जीते हैं। टॉस जीतने वाली टीमों ने 65 और हारने वाली टीमों ने 59 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.