नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- MI vs PBKS Pitch Report: मुंबई इंडियंस वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 24वां मैच आज यानी गुरुवार, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई बनाम पंजाब मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस 7 बजे होगा। जबरदस्त फॉर्म में चल रही श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब की टीम ने अभी तक इस सीजन हार का मुंह नहीं देखा है। उनका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा है, वहीं तीन मैच जीते हैं। आज मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज कर पंजाब की नजरें टेबल टॉपर बनने पर होगी। वहीं जीत की लय तलाश रही मुंबई इंडियंस लगातार तीन हार झेलने के बाद अपने पॉइंट्स में इजाफा करना चाहेगी। आईए एक नजर MI vs PBKS पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं- यह भी पढ़ें- चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, बीच IPL 2026 स...