नई दिल्ली, मई 4 -- MI vs LSG IPL 2026 Playoff Scenario- मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आज का आईपीएल मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स दोनों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस का सफल इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। एमआई टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है, वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स का हाल भी कुछ ऐसा है। एलएसजी आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है। आज आईपीएल फैंस को सीजन-19 से बाहर होने वाली पहली टीम मिल सकती है। यह भी पढ़ें- वानखेड़े में आज होगी MI vs LSG भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? देखें पिच रिपोर्टमुंबई इंडियंस का कट सकता है IPL 2026 से पत्ता आईपीएल 2026 में 9 में से 7 मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में पहुंचना अब काफी मुश्किल है,...