नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- MI vs CSK Pitch Report: मुंबई इंडियंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज यानी गुरुवार 23 अप्रैल को खेला जाएगा। वैसे तो मुंबई वर्सेस चेन्नई मैच हमेशा ही खास होता है। अगर मुकाबला मुंबई में खेला जाता है तो यह और भी खास होता है, क्योंकि यहां खूब रन बनते हैं। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि एक और हाई स्कोरिंग मैच आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के बीच आयोजित हो। आप इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है। वैसे बारिश का कोई अनुमान नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 126 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 58 मुकाबले यानी 46 फीसदी से ज्यादा मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि रन चेज में यहां 68 मैचों में जीत मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.