नई दिल्ली, मई 5 -- ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का आईपीएल 2026 में खराब समय खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। एलएसजी को अब मुंबई इंडियंस (एमआई) के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। पंत ब्रिगेड ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 228/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एमआई ने आठ गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मुंबई द्वारा आईपीएल में चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। एलएसजी को लगातार छठी हार मिली है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली पड़ गई हैं। शर्मनाक हार के बाद कप्तान पंत का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि अगर लखनऊ टीम ने 10-15 रन और बना लिए होते तो शायद कहानी कुछ और होती।'एक समय हमारा पलड़ा भारी था' पंत ने शर्मनाक हार के बाद कहा, ''जिस तरह से हमने शुरुआत की, मुझे लगता है कि हमें और रन बनाने चाहिए थे। हाला...