नई दिल्ली, अगस्त 3 -- MG Motor India ने अपनी दो नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का भारत में लॉन्च किया है। इनका नाम M9 Couture Edition और Cyberster Couture Edition है। इन खास एडिशन को मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ मिलकर तैयार किया गया है। MG M9 Couture Edition की कीमत Rs.84.94 लाख और Cyberster Couture Edition की कीमत Rs.87.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। दोनों मॉडल लिमिटेड एडिशन हैं और भारत में इनके सिर्फ 50-50 यूनिट ही बेचे जाएंगे। इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं डीटेल।डिजाइन में क्या है खास? कोटर एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव इनके डिजाइन में देखने को मिलता है। दोनों इलेक्ट्रिक मॉडल में गौरव गुप्ता के खास Serpent Infinity मोटिफ और बैज दिए गए हैं। इसके अलावा tonneau cover पर Serpent Infinity लोगो की कढ़ाई, आगे और पीछे गोल्ड फिनिश...