नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- MG Motor ने अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार Comet EV की कीमतों में एक बार फिर बदलाव किया है। इस बार कंपनी ने कुछ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं, BaaS (Battery as a Service) प्लान के तहत मिलने वाले टॉप वेरिएंट की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये तक कम कर दी गई है। इस साल कॉमेट की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले भी कंपनी ने कुछ वेरिएंट की कीमतें 17,000 रुपये तक बढ़ाई थीं।इन वेरिएंट की कीमतें बढ़ीं और कुछ हुए सस्ते MG Comet के Executive, Excite, Excite FC, Exclusive Dual Tone और Exclusive FC Dual Tone वेरिएंट की कीमतों में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां FC का मतलब फास्ट चार्जिंग है। दूसरी ओर, Exclusive Dual Tone और Exclusive FC Dual Tone वेरिएंट को BaaS प्लान के तहत खरीदने पर...