नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- JSW-MG Motor ने अपनी पॉप्युलर Windsor EV का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इस फ्लीट-ओनली वेरिएंट का नाम - MG Windsor Commute है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसका BaaS बैटरी रेंटल ऑप्शन भी दे रही है, जिससे बायर्स के लिए कार की अपफ्रंट कीमत थोड़ी कम हो जाएगी। एक्साइट बेस वेरिएंट के मुकाबले कम्यूट की कीमत 61 हजार रुपये कम है। विंडसर कम्यूट 38 kWh के बैटरी पैक के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं इसमें कंपनी क्या-क्या ऑफर कर रही है।45 मिनट में 20 से 80 पर्सेंट तक चार्ज एक्साइट मॉडल की तरह, विंडसर कम्यूट में भी 38 kWh की बैटरी दी गई है। 38 kWh विंडसर एक्साइट की ARAI रेटिंग के अनुसार रेंज 332 किलोमीटर है। 7.4 किलोवॉट के एसी चार्जर से इसे 10 से 100 पर्सेंट तक चार्ज होने में 7 घंटे लगते...