नई दिल्ली, जुलाई 2 -- JSW MG मोटर इंडिया ने जून 2026 में अब तक का बेहतरीन थोक बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया है। जून 2025 की तुलना में जून 2026 में 30% साल-दर-साल वृद्धि के साथ, कार निर्माता ने इस महीने 7,568 यूनिट्स सेल किए हैं। यह दमदार प्रदर्शन JSW MG मोटर इंडिया के मल्टी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की शानदार एडॉप्शन को दिखाता है, जिसमें इंटरनल कंबशन इंजन और न्यू एनर्जी व्हीकल दोनों मॉडल शामिल हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों ने JSW MG मोटर इंडिया की वृद्धि को गति देना जारी रखा है और जून 2026 में कंपनी की कुल बिक्री में इनका योगदान 75% से अधिक रहा है। बढ़ती ईंधन कीमतों, ईवी की कम परिचालन लागत और पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए ग्राहकों की प्राथमिकता को और तेज कर दिया है। कंपनी ने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई फ्लैगशिप एसयू...