नई दिल्ली, मई 25 -- MG Majestor का सभी को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी ने इसे अनवील तो कर दिया है, लेकिन इसकी प्राइसिंग की डेट कई बार आगे बढ़ चुकी है। हालांकि, अब कंपनी ने इसकी प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसे कंपनी के हलोल (गुजरात) प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी कीमतों से भी पर्दा उठेगा। इसकी बुकिंग पहले से ही शुरू है और इसे आप 41 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं। एमजी की मैजेस्टर ग्लॉस्टर का रिप्लेसमेंट है और इसकी टक्कर टोयोटा फॉर्च्यूनर और जीप मेरिडियन से होगी। आइए जानते हैं मैजेस्टर के फीचर्स के बारे में।सेगमेंट में सबसे लंबी, सबसे चौड़ी और सबसे ऊंची एक फुल-साइज एसयूवी के तौर पर यह कंपनी का एक फ्लैगशिप मॉडल है। एमजी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी, सबसे चौड़ी और सबसे ऊंच...