नई दिल्ली, मई 9 -- JSW MG मोटर इंडिया ने मई 2026 के लिए डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है, उसमें ग्लॉस्टर सबसे ऊपर है। दरअसल, इस कार पर 4 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। कंपनी ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट्स, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स दे रही है। कंपनी MY25 यूनिट्स पर 3.5 लाख रुपए की छूट और 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रहा है। इस पर कोई लॉयल्टी या कॉर्पोरेट बेनफिट नहीं मिलेगा। इसकी कीमत 38.33 लाख से लेकर 42.49 लाख रुपए तक है। भारत में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, फॉक्सवैगन टायरॉन और जीप मेरेडियन से होता है।एमजी ग्लॉस्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस एमजी ग्लॉस्टर को 2WD और 4WD ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें इंटरनेट इनसाइड बैजिंग मेटल...