Meta पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना, डेटा प्राइवेसी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, ह्वाट्सअप की मूल कंपनी मेटा पर 25 अरब डॉलर यानी करीब 2.36 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने कंपनी पर यह जुर्माना डेटा प्राइवेसी मामले में ठोका है। जूरी ने पाया था कि कंपनी ने फेसबुक यूजर्स को उनके प्राइवेट डेटा की सुरक्षा और उसके इस्तेमाल को लेकर गुमराह किया। मेटा ने फैसले के खिलाफ अपील करने का संकेत दिया है।क्या है पूरा मामला? रॉयटर्स की खबर के मुताबिक यह मामला ब्रिटिश पॉलिटिकल कंसल्टिंग फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका से जुड़ा है। आरोप था कि इस फर्म ने एक थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए करीब 8.7 करोड़ फेसबुक यूजर्स का प्राइवेट डेटा उनकी सहमति के बिना हासिल किया। बाद में इस डेटा का इस्तेमाल राजनीतिक प्रोफाइलिंग और टार्गेटेड ऐड के लिए किया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.