नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने चीन में अपनी GLC EV LWD को अनवील किया है। ऑटो चाइना 2026 शो में शोकेस की गई कंपनी की यह नई ईवी लॉन्ग-वीलबेस 6-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। यह नए 85.5 kWh के बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी स्टैंडर्ड रेंज 680 km की है और कुछ अपग्रेड के साथ इसकी रेंज को 703 km तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 11 एयरबैग और फुल ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।S-Class की चेसिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल GLC EV LWD की लंबाई 4,933 मिमी और वीलबेस 3,027 मिमी है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से 88 मिमी लंबा और 66 मिमी ऊंचा बनाता है। इस अडिशनल स्पेस के कारण कंपनी इसमें 2+2+2 सीटिंग लेआउट ऑफर कर पा रही है, जो मौजूदा जीएलसी जेनरेशन में पहली बार है। एंट्री को आसान बनाने के लिए पीछे के दरवाजे बड़े किए गए है...