Meghalaya honeymoon murder: सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही कोर्ट पहुंची सोनम रघुवंशी, किया सरेंडर
इंदौर, जुलाई 29 -- Meghalaya honeymoon murder case: देशभर में चर्चा में रहे मेघालय हनीमून मर्डर केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने मंगलवार को ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने और तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने के आदेश के बाद सोनम ने अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने पिछले सप्ताह मेघालय सरकार की अपील स्वीकार करते हुए सोनम की जमानत रद्द कर दी थी। अदालत ने कहा था कि मुकदमे के इस चरण में उसे जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता। यह भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी का लवर राज क्यों नहीं गया था शिलॉन्ग? इंदौर में रुकने की ये वजह सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि सोनम को गिरफ्तारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.