Meerut News: 8, 9 या 10 को मेरठ आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी
मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित मेरठ दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि सीएम आठ, नौ अथवा 10 अगस्त को हवाई सर्वेक्षण और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। इसके तहत ही रविवार को डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय ने शोभित विश्वविद्यालय और दुल्हेड़ा चुंगी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने शोभित विश्वविद्यालय परिसर, प्रवेश मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। इसके बाद दुल्हेड़ा चुंगी पहुंचकर कांवड़ यात्रा से जुड़ी साफ-सफाई, जलनिकासी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.