Meerut News: 70 वर्षीय बुजुर्ग की 24 घंटे से बिजली गुल, सुनवाई नहीं
मेरठ, सितम्बर 14 -- Meerut News: प्रभात नगर निवासी 70 वर्षीय विद्युत उपभोक्ता धनेश सिंघल के आवास की यूनिवर्सिटी बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार शाम करीब छह बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ता एवं उनके परिजनों ने संबंधित बिजली कर्मचारियों को फोन से सूचना दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ता ने रविवार सुबह लगभग 11 बजे यूपीपीसीएल के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। 24 घंटे बीतने के बावजूद आपूर्ति सुचारू न होने पर उपभोक्ता ने भाजपा नेता आशीष अग्रवाल को जानकारी दी। आशीष अग्रवाल ने जेई से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने एक्सईएन प्रशांत सोनी को पूरे प्रकरण की जानकारी दी और जेई द्वारा सरकारी एवं जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने पर रोष जाहिर किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बिजली की आंखमिचौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.