Meerut News: 70 लाख की लागत से बनी सड़कें पहली ही बारिश में छलनी, गहरे गड्ढों से मंडराया हादसों का खतरा
मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: फलावदा कस्बे में विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल पहली ही मानसूनी बारिश ने खोलकर रख दी है। अटल चौक से लेकर पुराने बस स्टैंड तक लगभग 70 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनी सड़कें पहली बारिश का थपेड़ा भी सहन नहीं कर सकीं और पूरी तरह छलनी हो चुकी हैं। सड़कों पर बना डामर उखड़ जाने के कारण जगह-जगह इतने गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो अब हर पल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मेन रोड की यह सड़क महज एक साल पहले ही बनकर तैयार हुई थी। निर्माण के समय इसके मजबूत होने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन यह सुविधा की जगह अब सीधे-सीधे लोगों की जान का जोखिम बन चुकी है। सड़कों के बीचों-बीच मौजूद गड्ढे इतने गहरे हैं कि यदि कोई दुपहिया वाहन इनमें गिर जाए, तो चालक गंभीर रूप से चोटिल हो सकता है。
लगात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.