Meerut News: 48 घंटे में हल्की बारिश के आसार, उमस भी बढ़ेगी
मेरठ, सितम्बर 1 -- Meerut News: मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आज सहित अगले 48 घंटे में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर बौछारें गिरने के आसार हैं। बारिश का दायरा कुछ हिस्सों तक सीमित रह सकता है और भारी बारिश के आसार नहीं हैं। बारिश से उमस में भी बढ़ोतरी की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवर को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 34 एवं 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 0.6 एवं 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार के सापेक्ष दिन में 0.9 और रात में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मेरठ का एक्यूआई 104 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.