Meerut News: 35 मिनट की बारिश से दिल्ली रोड के मोहल्लों में जलभराव
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: मंगलवार देर शाम हुई करीब 35 मिनट की बारिश से दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला गुरु नानक नगर, महावीर नगर, बेरीपुरा, पंजाबीपुरा, जन्नाथपुरी आदि में नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। इलाके की सड़कों पर छह इंच तक पानी भर गया। लोगों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में इस क्षेत्र में कभी जलभराव की समस्या नहीं हुई। संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री सरदार दलजीत सिंह ने जलभराव का मुख्य कारण पंजाब डीजल से लेकर दिल्ली की ओर जाने वाले मुख्य नाले में बने अवरोधों को बताया है। नाले की उचित सफाई न होने और जगह-जगह अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है। चेतावनी दी कि यदि समय रहते नाले की बाधाओं को दूर नहीं किया गया और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आगामी मानसून में गंभीर जलभराव के चलते बड़ी जनहानि या महामारी फैलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.