मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: मुंबई की डिटेक्टिव कंपनी के अधिकारियों ने रेलवे रोड थाना पुलिस की मदद से लाखों के 33 नकली सबमर्सिबल पंप के साथ लखनऊ के दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रेलवे रोड थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। मुंबई की आईपी इन्वेस्टिगेशन एंड डिटेक्टिव सर्विस के अधिकारी दिल्ली निवासी रविंद्र सिंह ने बुधवार को रेलवे रोड पुलिस से संपर्क कर बताया कि उनकी कंपनी क्राम्पटन ग्रीव्स और गोल्ड मेडल इलेक्ट्रिक कंपनी के लिए काम करती है और उनके नकली समान पकड़वाती है। रविंद्र की सूचना पर पुलिस ने जैन नगर तिराहे के पास घेराबंदी करते हुए वेगनार कार में सवार दो लोगों को धर लिया। कार की तलाशी लेने पर क्रांप्टन कंपनी के 17 और गोल्ड मेडल कंपनी के 16 नकली सबमर्सिबल पंप बरामद हुए। पकड़े गए ल...