Meerut News: 3000 मीटर में विवेक और 1600 मीटर में कपिल रहे प्रथम
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: ईकड़ी गांव में शुक्रवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 3000, 1600, 800 और 400 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पंडित आदेश फौजी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 3000 मीटर दौड़ में विवेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर में कपिल प्रथम स्थान व 800 मीटर दौड़ में राजू और 400 मीटर में श्याम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि पंडित आदेश फौजी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: गांधी जयंती पर दौड़े डीएवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.