मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गेझा मार्ग स्थित काजमाबाद गुन गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा को गन्ने के खेत में खींचने की घटना के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के 30 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रा और उसके परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है, जबकि ग्रामीणों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार काजमाबादगुन गांव निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा रोजाना की तरह अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से जनता इंटर कॉलेज जा रही थी। स्कूल से करीब 200 मीटर पहले गांव के ही सुनटी उर्फ गौरव ने घास की गठरी उठाने के बहाने छात्रा को रोक लिया। छात्रा ने मदद के लिए साइकिल रोक दी और अपना बैग नीचे रख...