Meerut News: 29 अगस्त के बाद बारिश पर ब्रेक के आसार
मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: मेरठ सहित वेस्ट यूपी में 29 अगस्त के बाद बारिश में व्यापक कमी के आसार हैं। छुटपुट बारिश के बीच अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क हो सकता है। हालांकि इससे पहले वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार भी हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 35.5 एवं 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.8 एवं 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में 1.5 और 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मेरठ का एक्यूआई 65 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त के बाद वेस्ट यूपी में बारिश की गतिविधियों में व्यापक कमी आ सकती है। अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह से शुष्क हो सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.