मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: ​कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार), क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से विभिन्न जिलों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ​इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भविष्य निधि सदस्यों, नियोक्ताओं और पेंशनभोगियों की समस्याओं का समाधान करना है। इसमें भविष्य निधि दावा पत्रों के भुगतान, सदस्यों के खाते से संबंधित विवरण को अद्यतन करने तथा नियोक्ताओं द्वारा भविष्य निधि का लाभ न प्रदान करने संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। ​सभी भविष्य निधि सदस्य, नियोक्ता और पेंशनभोगी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते हैं। ​सहायक भविष्य निधि आयु...