मेरठ, नवम्बर 18 -- Meerut News: मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में तीन एवं पांच वर्षीय एलएलबी, एलएलएम और बीबीए-बीसीए सहित यूजी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के छूटे प्रैक्टिकल दोबारा कराने की तिथि एवं केंद्र तय हो गए हैं। मेरठ मंडल से जुड़े सभी जिलों के विद्यार्थियों को मेरठ में दोबारा प्रैक्टिकल के लिए नियत तिथि पर आना होगा। छात्रों को छूटे प्रैक्टिकल परीक्षा का प्रवेश पत्र, प्रैक्टिकल फाइल, संबंधित सेमेस्टर की मार्कशीट, विवि में जमा की गई फीस रसीद और कोई एक फोटो पहचान पत्र भी लाना जरुरी होगा। लॉ फैकल्टी में तीन एवं पांच वर्षीय एलएलबी तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर, एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर, बीए-एलएलबी एवं बीकॉम-एलएलबी सप्तम, अष्टम, नवम एवं दशम सेमेस्टर के छूटे प्रैक्टिकल मेरठ स्थित एनएएस कॉलेज में 26 से 28 नवंबर के बीच ...