मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: मवाना नगर की आकांक्षा कॉलोनी के समीप स्थित अशोक विहार कॉलोनी में सोमवार दोपहर बारिश के दौरान विद्युत लाइन में आए फॉल्ट के कारण करीब 26 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। पूरी रात कॉलोनी अंधेरे में डूबी रही, जबकि लोगों को पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को दिनभर विद्युत विभाग की टीम फॉल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में जुटी रही, जिसके बाद शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश के दौरान बढ़ाना पार्क के पास लगे ट्रांसफार्मर से जुड़ी विद्युत लाइन में अचानक फॉल्ट हो गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 48 घंटे से गुल बिजली, अंधेरे में डूबे दर्जनों गांवफॉल्ट के कारण आग लगना फॉल्ट के दौरान निकली चिंगारियों से ट्रांसफार्मर के ऊ...