Meerut News: 224 बिजली बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 179 उपभोक्ताओं से वसूले 15.30 लाख रुपये
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: विद्युत वितरण खंड मवाना में अक्टूबर माह के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने और लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली विभाग ने राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में अवर अभियंताओं, उपखंड अधिकारियों और संविदाकर्मियों की टीमों ने घर-घर जाकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 224 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। वहीं, करीब 179 उपभोक्ताओं से 15.30 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया। विद्युत वितरण खंड का अक्टूबर माह का राजस्व वसूली लक्ष्य 12 करोड़ रुपये निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक 6.81 करोड़ रुपये की वसूली हो पाई है। लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन अभियान चलाकर बकायेदारों से बिल जमा कराने में जुटे हैं। विभाग का जोर राजस्व वसूली ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.