Meerut News: 200 से ज्यादा भवनों के सेटबैक हुए खाली, 150 में चल रहा हथौड़ा
मेरठ, सितम्बर 17 -- Meerut News: सेंट्रल मार्केट मामले में अब तक 200 से ज्यादा भवनों के सेटबैक खाली हो चुके हैं और करीब 150 भवनों में सेटबैक खाली करने के लिए हथौड़े और ड्रिल मशीन चल रही है। आवास एवं विकास परिषद को आगामी 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करनी है। हालांकि अभी तक 859 भवनों में से 200 भवनों के सेटबैक ही खाली हो सके हैं। इसमें 150 भवनों में चल रही कार्रवाई को भी जोड़ दे तो ये संख्या 350 तक ही पहुंच रही है। करीब 500 भवन ऐसे हैं जिनमें कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। यह भी पढ़ें- Meerut News: सेंट्रल मार्केट मामला : छह भूखंडों पर गरज रहा बुलडोजर इन भवनों में सबसे ज्यादा संख्या ईडब्लूएस और एलआईजी श्रेणी के मकानों की है। इन छोटे मकानों को बचाने के लिए महिलाएं पिछले सात महीने से धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.