मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: मेरठ, कार्यालय संवाददाता। जमीन के विवाद में आरोपियों के नाम मुकदमे से निकलवाने के बदले 20 हजार रुपये मांगने के आरोप में डीआईजी के निर्देश पर चौकी प्रभारी, एक दरोगा और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को चौकी पर बुलाकर मुकदमे से नाम हटवाने के लिए रकम मांगी थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की।बताया गया कि जमीन के दस्तावेजों में कथित हेरफेर कर संपत्ति अपने नाम दर्ज कराने को लेकर विवाद चल रहा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की विवेचना की जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान चौकी प्रभारी विकास कुमार, दरोगा नीरज कुमार और हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ने आरोपियों को बुलाया और मुकदमे से नाम हटाने के बदले रकम मांगी। आरोपियों ने बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। ...