मेरठ, अक्टूबर 4 -- Meerut News: श्री रामलीला कमेटी रजबन बाजार के तत्वावधान में शनिवार को राम भवन में पत्रकार वार्ता हुई। राजेश यादव ने बताया कि रामलीला 9 अक्टूबर से शुरू होगी। 20 को दशहरा मनाया जाएगा। साथ ही रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण के मुख से अग्नि निकलने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। ताड़का वध का दृश्य भी विशेष रूप से तैयार किया गया है। करीब चार फुट की ताड़का मंच पर आएगी और विकराल रूप धारण करते हुए करीब 20 फुट तक ऊपर उठेगी। केवल कृष्ण शर्मा, सतीश यादव, सुनील कनौजिया, श्याम मदान, सुधीर भटनागर, रजनीश यादव, दीपू मुखी, राम मदन, दिनेश चौहान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: धूमधाम से निकली शिव बारात शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Kanpur News: रामलीला मार्ग में बिजली तार 16 फीट ऊपर बंधवाएं यह भी पढ़ें- Sultanpur...