मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: भावनपुर क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में 20 दिन पहले फरीद की संदिग्ध मौत का राज अब पोस्टमार्टम से खुलेगा। डीएम के आदेश पर गुरुवार को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का राज खुलेगा। भावनपुर के पचपेड़ा गांव में 10 जुलाई को संदिग्ध परिस्थिति में 22 वर्षीय फरीद का शव खाली पड़े मकान में फंदे पर लटका मिला था। ऐसे में परिजनों ने उस समय बिना पोस्टमार्टम के शव को दफना दिया गया। फरीद के पिता साजिद का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उनका कहना है कि 10 जुलाई को उन्हें फोन पर बेटे की मौत की सूचना मिली। जब तक वह मुंबई से गांव पहुंचे तो बेटे के शव को पहले ही दफना दिया गया। उनका सवाल है कि आखिर बिना पोस्टमार्टम के शव को दफनाने की इतनी जल्दबाजी क्यों की गई?साजिद क...