Meerut News: 17 सितंबर को 25 हजार दीयों से होगा दीपोत्सव
मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: मेरठ। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संदेश के साथ जिले में 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की भव्य शुरुआत होगी। 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत 25 हजार दीयों से दीपोत्सव होगा। मुख्य आयोजन सूरजकुंड पार्क में होगा। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में इस अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जाए और यह सुनिश्चित हो कि इनका विस्तार केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहकर तहसील, ब्लाक और ग्राम स्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.