Meerut News: 15 साल से कब्जाई गई करोड़ों की भूमि को कराया मुक्त
मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: नगर पंचायत की करोड़ों रुपये कीमत की भूमि से गुरुवार को तहसील और पुलिस टीम की मौजूदगी में नगरपंचायत टीम ने कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान कब्जाधारक ने टीम का विरोध किया, लेकिन तहसील और पुलिस टीम ने कार्रवाई की चेतावनी देकर मामला शांत कराया। अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह ने बताया कि नगरपंचायत के कब्रिस्तान से मछरी मार्ग पर खसरा संख्या 513 की लगभग सात बीघा नगर पंचायत की भूमि है। नगर पंचायत के वार्ड चार निवासी हरपाल ने 15 वर्षों से नगर पंचायत की उक्त भूमि पर कब्जा कर रखा था। नोटिस भेजने के बाद भी आरोपी ने भूमि खाली नहीं की और भूमि पर गन्ने की फसल की बुआई कर रखी थी। नगर पंचायत की ओर से लंबे समय से कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। नगर पंचायत की कार्रवाई को चेतावनी देते हुए हरपाल ने हाईकोर्ट का भी रुख किया था, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.