मेरठ, नवम्बर 11 -- Meerut News: मेरठ। नौचंदी मैदान में 14 नवंबर को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की जनसभा होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के चीफ बेरिस्टर असदुद्दीन औवेसी शामिल होंगे। जनसभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पार्टी के स्टार प्रचारक मनमोहन झा गामा मंगलवार को मेरठ पहुंच गए और शहर के कई इलाकों में जनसंपर्क किया। पार्टी के मीडिया प्रभारी फजल करीम ने बताया कि 14 नवंबर शाम पांच बजे नौचंदी मैदान में जनसभा होगी। विधानसभा चुनाव मिशन 2027 के मद्देनजर कार्यक्रम संयोजक इमरान अंसारी है। ज़िला एवं महानगर यूनिट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नुक्कड़ सभा, जनसंपर्क अभियान चलाकर जनसभा में लोगों से शामिल होने का आह्वान कर रहे ह...