मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: मेरठ। लोहियानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई। पिता ने ही 11 साल की बेटी से रेप किया। घटना की जानकारी होने पर बच्ची की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लोहियानगर की एक कॉलोनी निवासी 11 साल की बच्ची की मां सोमवार को एक रिश्तेदार के घर गई थी। घर पर बच्ची और उसके पिता थे। इस दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी की पत्नी घर वापस आई तो बच्ची लहूलुहान मिली। पूछताछ पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। बच्ची को उसकी मां थाने लेकर पहुंची, जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। वहीं, बच्ची की हालत गंभीर है और अस्पताल में उपचाराधीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...